छत्तीसगढ़ में 4492 करोड़ की लागत से बनेंगी 617 सड़कें और 91 पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी मंजूरी..

डेस्क- छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने राज्य के अधोसंरचना विकास को गति देते हुए 4492 करोड़ रुपये की लागत से 617 सड़कों, 91 पुलों और 7 लोक निर्माण भवनों के निर्माण की मंजूरी दी है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक के लिए दी गई है..
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक 551 करोड़ रुपये की लागत से 72 सड़कों, 6 पुलों और 2 भवनों का निर्माण होगा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2590 करोड़ रुपये से 400 सड़कें, 37 पुल और 1 भवन बनाए जाएंगे। 31 जुलाई 2025 तक, 1350 करोड़ रुपये की लागत से 145 सड़कें, 48 पुल और 6 भवनों को स्वीकृति दी गई है..
मुंगेली जिला भी इस विकास कार्य का हिस्सा बनेगा। यहां:
-
2023-24 में 11 कार्य (59 करोड़ रु.),
-
2024-25 में 55 कार्य (242 करोड़ रु.),
-
2025-26 में 16 कार्य (61 करोड़ रु.) स्वीकृत किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन ने इस अवधि में कुल 82 कार्यों पर 363 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है।
प्रमुख अभियंता को 50 लाख रुपये तक के कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति देने का अधिकार मिला है। इसी के तहत 2 कार्यों को 0.95 किमी लंबी सड़क के लिए 81.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
मुख्य अभियंताओं को भी 20 लाख रुपये तक की नवीन स्वीकृतियों का अधिकार दिया गया है ताकि आवश्यक कार्यों की त्वरित स्वीकृति दी जा सके।
विभागीय जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध
लोक निर्माण विभाग की सारी जानकारी अब https://pwd.cg.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां पर बजट, एस.आर., अनुमोदन और कार्य प्रगति की जानकारी देखी जा सकती है..



