स्वतंत्र अवाज विशेष
उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का महापर्व.. जनप्रतिनिधियों से लेकर थाना प्रभारियों ने किया ध्वजारोहण.. दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश..
डेस्क- पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस के त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहा है पूरे देश में आजादी के जश्न को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिल रहा है, 200 साल की गुलामी के बाद 1947 में भारत को आजादी मिली थी लेकिन आजादी के लिए लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था वीर शहीदों को याद करते हुए आज पूरा देश आजादी के पावन पर्व को सौहार्द के साथ बना रहा है छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेशभर में आजादी का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है..
छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग जगह पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथियों के ध्वजारोहण के बाद अलग-अलग आयोजन के साथ भारत की अनेकता में एकता का संदेश लोगों ने दिया.. रायगढ़ कोरबा जांजगीर चांपा गौरेला पेंड्रा मरवाही मुंगेली जिले में भी आजादी के पर्व को मनाने का विशेष इंतजाम किया गया था,
जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिलों के थानों में भी थाना प्रभारियों द्वारा भी सुबह से ध्वजारोहण कर अपने कर्तव्य का पालन पूरी तन्मयता के साथ करने का संदेश पुलिसकर्मियों को दिया गया रायगढ़ के जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे, ध्वजारोहण करने के बाद थाना प्रभारी ने तिरंगे को सलामी दी और फिर सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने कर्तव्य का पालन पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करने की बात कही..
बिलासपुर में भी थाना कोतवाली, सिविल लाइन तखतपुर, कोटा समेत सभी थानों में थाना प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिले के तखतपुर थाना प्रभारी देवेश राठौर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद समस्त तखतपुर वासियों को देश के सबसे बड़े त्यौहार स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दे और राष्ट्र प्रथम के संदेश को आत्मसात करने की बात कही..
बिलासपुर के जिला मुख्यालय पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुति दी.. इस दौरान देश भक्ति गीतों को सुनकर वहां उपस्थित हर एक व्यक्ति का मन खुशी से ओत प्रोत हो गया..



