बिलासपुर

विकास पैनल द्वारा मार्गदर्शन सभा का आयोजन.. पैनल ने किया बड़ा ऐलान – पत्रकारों के लिए 10 एकड़ जमीन का लेआउट तैयार, चुनाव के तुरंत बाद तैयारी शुरू.. 1 साल में वादे पूरे नहीं हुए तो सामूहिक इस्तीफा..

बिलासपुर– प्रेस क्लब चुनाव की पूर्व संध्या पर विकास पैनल ने शहर के एक होटल में भव्य मार्गदर्शन सभा का आयोजन किया.. कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए और पैनल के प्रत्याशियों पर जमकर प्यार लुटाया। इस दौरान पैनल ने अपने घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए पत्रकार हितों के लिए कई बड़े वादे किए,

सभा के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कर विकास पैनल के प्रत्याशियों ने उनसे आशीर्वाद लिया। मंच से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत मिश्रा ने पत्रकारों की सबसे बड़ी मांग, भूमिहीन पत्रकारों को जमीन को लेकर ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि, 10 एकड़ जमीन का लेआउट तैयार हो चुका है और चुनाव के तुरंत बाद सरकार से इस मुद्दे पर औपचारिक वार्ता शुरू की जाएगी..

अजीत मिश्रा ने साफ कहा कि, “भूमिहीन पत्रकारों के आंदोलन का सहारा लेकर सत्ता हथियाने वाले लोगों ने अब तक सिर्फ कागज़ी लॉलीपॉप दिखाया है। लेकिन विकास पैनल ने पत्रकारों के सपनों को हकीकत में बदलने की तैयारी कर रखी है। चुनाव के बाद यह मुद्दा हमारी प्राथमिकता होगा।”

पैनल ने यह भी घोषणा की कि वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति गठित की जाएगी, जो कार्यकारिणी की गतिविधियों की समीक्षा करेगी। अगर विकास पैनल एक साल के भीतर अपने वादे पूरे करने में विफल रहती है, तो पूरी कार्यकारिणी सामूहिक इस्तीफा दे देगी।

घोषणा पत्र में पढ़े-लिखे और जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों को प्राथमिकता देकर सदस्यता देने, पत्रकारों की गरिमा की रक्षा करने और हर निर्णय को पारदर्शी तरीके से लेने का वादा भी किया गया।

इस मार्गदर्शन सभा ने प्रेस क्लब चुनाव से ठीक पहले विकास पैनल को एक नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान कर दी है।

विकास पैनल का घोषणा पत्र वर्ष 2025–27

पत्रकार हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता..

घोषणाएं

भूमिहीन पत्रकारों के लिए भूमि आंदोलन..

भूमिहीन पत्रकार साथियों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा..

पत्रकार सुरक्षा कानून

पत्रकारों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की ठोस पहल होगी।

मीडियाकर्मी कॉलोनी

पत्रकारों और उनके परिवारों को लाभान्वित करने हेतु पत्रकार-प्राथमिकता कॉलोनी की दिशा में कार्य किया जाएगा।

आपातकालीन सहायता कोष

आकस्मिक परिस्थितियों में पत्रकारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने हेतु आपातकालीन कोष का गठन किया जाएगा।

संपादक मंडल एवं पत्रकार संगोष्ठी

NTPC, SECL इत्यादि बड़े उद्योगों एवं संस्थानों के साथ नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षा में सहयोग

पत्रकारों एवं उनके बच्चों की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना को मजबूत किया जाएगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले पत्रकारों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल मीडिया को बढ़ावा

डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन पोर्टल्स, केबल चैनलों पर कार्यरत पत्रकारों को भी समान अवसर दिए जाएंगे, इन्हें पत्रकार क्लब की सदस्यता और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी..

पत्रकारों के लिए आवासीय योजना

पत्रकारों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पत्रकार आवास योजना को प्राथमिकता दी जाएगी, हाउसिंग बोर्ड, इंटकॉन और अन्य योजनाओं में विशेष अनुशंसा की जाएगी।

बीमा और स्वास्थ्य सुविधा

पत्रकारों के जीवन बीमा एवं रिटायर पत्रकारों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिलाने हेतु सरकार से सहयोग लिया जाएगा।

सम्मान और पुरस्कार

उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले साथियों को प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा, श्रेष्ठ पत्रकार पुरस्कार की शुरुआत होगी..

महिला पत्रकारों के लिए विशेष पहल

महिला पत्रकारों हेतु सुरक्षा, प्रसूति अवकाश, मातृत्व अवकाश और हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम

पत्रकारों की प्रतिभा, स्वास्थ्य, साहित्य और खेलकूद को प्रोत्साहित करने हेतु नियमित आयोजन किए जाएंगे।

पारदर्शी सदस्यता प्रक्रिया

पत्रकार क्लब की सदस्यता प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा।

पत्रकारिता प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप

युवा पत्रकारों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव से नई पीढ़ी को लाभ दिलाया जाएगा।

पत्रकार कल्याण समिति का गठन

पत्रकार साथियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पत्रकार कल्याण समिति गठित होगी।

विश्वविद्यालय में अध्ययन केंद्र की स्थापना

पत्रकारिता से जुड़ी पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय में अध्ययन केंद्र की स्थापना हेतु सरकार से मांग की जाएगी..

विकास पैनल के प्रत्याशियों की सूची..

1. अजित मिश्रा (अध्यक्ष प्रत्याशी)- (चुनाव चिन्ह *शेर*)

2. दिलीप अग्रवाल (उपाध्यक्ष प्रत्याशी)- (चुनाव चिन्ह *तराजू*)

3. संदीप करिहार (सचिव प्रत्याशी)- (चुनाव चिन्ह *पुष्प (फूल)*)

4. विजय क्रांति तिवारी (कोषाध्यक्ष प्रत्याशी)- (चुनाव चिन्ह *मछली*)

5. हरीकिशन गंगवानी (सहसचिव प्रत्याशी)- (चुनाव चिन्ह *टेलीफोन*)

6. कैलाश यादव (कार्यकारिणी सदस्य)- (चुनाव चिन्ह *झोपड़ी*)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!