बिलासपुर

लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा सेवा सप्ताह में किए जाएंगे अनेक सेवा कार्य.. स्वास्थ कैंप समेत सफाई कर्मचारियों का सम्मान होगा..

बिलासपुर- 2 अक्टूबर गाधीं और शास्त्री जयंती से लायऺस क्लब बिलासपुर द्वारा सेवा सप्ताह प्रारम्भ किया गया यह सेवा कार्यक्रम 8 अक्टूबर तक चलेगा, इस कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को महात्मा गॉंधी और शास्त्री के जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण करके सेवा सप्ताह की शुरुआत किया गया.. उसके बाद जिला अस्पताल में प्रसुता महिलाओं को फल वितरण किया गया, 3 अक्टूबर को जोरा पारा सरकन्डा में स्थित वृद्धाश्रम में ब्लेकेट वितरण किया गया.. 4 तारिख को आगन बाडी बच्चों को भोजन कराया जाएगा, 5 तारिख को स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सरकन्डा में 6 तारिख को दीनदयाल उपाध्याय गार्डन व्यापार विहार में नगर निगम बिलासपुर के सफाई कर्मचारियों को सम्मान किया जाएगा.. 7 तारिख को कुष्ठ बस्ती में सेवा कार्य तथा 8 तारिख को मातृ छाया कुदुदन्ड में सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस पूरे सेवा सप्ताह के कार्यक्रम सऺयोजक लायंस असित पाल जुनेजा और लायंस श्रीकांत सहारे व लायंस अरविंद दीक्षित है। सेवा सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लायंस राकेश सखुजा, लायंस डॉ अरूण शुक्ला, लायंस इतफाक सागरी, लायंस सुभाष अग्रवाल, लायंस राकेश पान्डेय, लायन राम सिहं स्वर्णकार, लायंस विमल केडिया जी महत्वपूर्ण योगदान दें रहे है.. लायऺस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष लायंस डॉ हर्ष पान्डेय, कोषाध्यक्ष लायंस डॉ राजेश दुबे, और सचिव लायंस रमेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह लायऺस क्लब का प्रति वर्ष विशेष कार्यक्रम होता है जिसमें लगातार सात दिन मानव सेवा किया जाता हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!