कुष्ठ बस्ती में सेवा के साथ लायऺस क्लब बिलासपुर का सेवा सप्ताह का समापन..

बिलासपुर– लायऺस क्लब बिलासपुर के द्वारा महात्मा गॉंधी और शास्त्री के जयंती के साथ प्रारम्भ होने वाले सेवा सप्ताह का समापन कुष्ठ बस्ती बम्ह विहार हेमू नगर में कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण के साथ समापन हो गया.. इस सेवा सप्ताह के सऺयोजक लायन असित पाल जुनेजा और लायन श्रीकांत सहारे थे, उन्होंने सप्ताह भर अनेक सेवा कार्य का रूप रेखा बनाया जिसे लायऺस क्लब बिलासपुर के सभी सदस्यों ने अक्षरसः पालन किया.. आज के कुष्ठ बस्ती बम्ह विहार के सेवा कार्य में लायन असित पाल जुनेजा लायन श्रीकांत सहारे, लायन डॉ अरूण शुक्ला लायन परमजीत सिंह सलुजा ने विशेष योगदान दिया..

सेवा सप्ताह के समापन पर अध्यक्ष लायऺस क्लब बिलासपुर डॉ हर्ष पान्डेय ने लायंस असित पाल जुनेजा और लायन श्रीकांत सहारे को धन्यवाद ज्ञापित किया, इस सेवा सप्ताह में वृद्धाश्रम, मातृ छाया में आवश्यक वस्तुओं का वितरण, जिला चिकित्सालय में प्रसुता महिलाओं को फल वितरण, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का सम्मान जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये गए..

सेवा सप्ताह को सफल बनाने में लायन असित पाल जुनेजा और लायन श्रीकांत सहारे के साथ लायन डॉ अरूण शुक्ला, लायन अरविंद दीक्षित लायन राकेश सखुजा, लायन बी एल गोयल, लायन दौलत खत्री, लायन परमजीत सिंह सलुजा, लायन नद लाल पुरी, गुरमीत सिंह गभीर, लायन उमेश मुरारका, लायन नरेंद्र पाल गाधीं जी लायन इतफाक सागरी का विशेष योगदान रहा..



