स्वतंत्र अवाज विशेष
कक्षा में 90% से ऊपर लाने वालों को फिल्म दिखाना और कार में घूमने का वादा.. पायल एक नया सवेरा की अध्यक्ष ने कन्या भोज के दौरान बच्चियों को किया उत्साहित..
बिलासपुर– पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ द्वारा आज नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें अटल आवास सकरी में रहने वाली 15 बच्चियां शामिल हुईं.. कन्या भोज की शुरुआत में पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल ने देवी रूपी कन्याओं का पर धुलाया, फिर अलता लगाकर उन्हें प्रसाद खिलाया.. इस दौरान पायल ने बच्चों को पढ़ाई के लिए उत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा में आगे बढ़कर समाज में नाम कमाने और सेवा के लिए उत्साहित भी किया..
भोजन के बाद पायल ने बच्चों से वादा किया कि, जो बच्चा कक्षा में 90% से ज्यादा लेकर आएगा उसे फाउंडेशन की अध्यक्ष फिल्म दिखाने ले जाएंगी, इसके अलावा कार में पूरे शहर की शहर करने का वादा भी पायल ने बच्चों से किया है, कन्या भोज के लिए पायल के घर पहुंचे बच्चों ने जमकर मौज की और भोजन का लुफ्त उठाया..



