बिलासपुर

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर तक.. पुलिस मैदान में प्रतिदिन होंगे रंगारग कार्यक्रम.. प्रदर्शनी में देखने मिलेगा 25 साल के विकास की झलक.. कलेक्टर ने सफल आयोजन के लिए सौंपी जिम्मेदारी..

जिला स्तरीय राज्योत्सव में तीनों दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कलाकारों को प्रस्तुति के लिए मंच मिलेगा..

बिलासपुर– जिला स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन इस बार तीन दिवस का होगा, स्थानीय पुलिस परेड मैदान में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक इसका आयोजन किया जायेगा.. स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, विभागीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 25 सालों की विकास यात्रा को फोकस किया जायेगा, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में इसकी तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बेहतर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारी भी सौंपी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे..

जिला स्तरीय राज्योत्सव में तीनों दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कलाकारों को प्रस्तुति के लिए मंच मिलेगा, जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर को शाम 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 6.30 बजे से 7.30 बजे तक लोक मंच हिलेन्द्र ठाकुर की प्रस्तुति, रात 7.30 बजे से 8 बजे तक आंचल पाण्डेय का कत्थक नृत्य, 8 से 9 बजे तक जीजीयू का उमंग बैण्ड की प्रस्तुति, 9 बजे से 9.45 बजे तक बालमुकुंद पटेल का भरथरी गायन एवं रेखा देवार का छत्तीसगढ़ी गायन तथा रात्रि 9.45 बजे से 11 बजे तक इण्डियन रोलर बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न होगा, दूसरे दिन 3 नवम्बर को शाम 5 से 6.30 बजे तक स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, 6.30 बजे से 7 बजे तक दिनेश गुप्ता का पण्डवानी गायन, शाम 7 से 7.30 बजे तक अनिल गढ़ेवाल का गेड़ी नृत्य, रात 7.30 से 8.30 बजे तक तनिष्क वर्मा का गायन, साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक बासन्ती वैष्णव का कत्थक नृत्य और रात्रि 9.30 बजे से 11 बजे तक ऐश्वर्या पण्डित बॉलीबुड का गायन होगा.. तीसरे और अंतिम दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के बाद साढ़े 6 से 7.15 बजे तक गीतिका चक्रधर का कत्थक नृत्य, शाम सवा 7 से 8 बजे तक विधि सेनगुप्ता का ओडिसी नृत्य, रात्रि 8 से साढ़े 8 बजे तक पंचूराम का बांस गीत, रात्रि साढ़े 8 से 9.30 बजे तक प्रभंजय चतुर्वेदी का गजल एवं भजन गायन तथा रात्रि साढ़े 9 बजे से अनुज शर्मा गु्रप का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी..

दो दर्जन विभागों की लगेगी प्रदर्शनी..

कार्यक्रम स्थल पर दो दर्जन विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, मुख्य रूप से विगत 25 सालों में छत्तीसगढ़ में हुए विकास को प्रदर्शित किया जायेगा, जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, सीएमएचओ, वन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जेल विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, पशु चिकित्सा एवं मछलीपालन, आरटीओ, पीएचई, जनसम्पर्क, आयुर्वेद, खारंग जल संसाधन, नगरपालिक निगम, सीएसईबी एवं लोक निर्माण विभाग की प्रदर्शनी लगेगी, कलेक्टर ने बैठक में आज अफसरों को पच्चीस साल में हुए विकास की थीम पर आधारित प्रदर्शनी की तैयारी के निर्देश दे दिए हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!