स्वतंत्र अवाज विशेष

पीसीसी चीफ बनने पर दीपक बैज का पद ग्रहण कर रायपुर प्रथम आगमन पर कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने किया स्वागत..

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज ने पदभार ग्रहण कर लिया है बीते दिन हुए कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व प्रदेश के कार्यकर्ता राजीव गांधी भवन में मौजूद रहे जहां बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी को ग्रहण किया.. इस दौरान मरीन ड्राइव रायपुर के पास मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस नेत्री ने क्षेत्र के अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नए पीसीसी चीफ दीपक बैच का गमछा एवं पुष्पगुच्छ हार से स्वागत किया गया.. इस बीच उनके कार्यकर्ता शशि पाटले नेत्र टंडन देवेंद्र कृष्णन अतनु जोगी सुनील बांधे ऋषि बारले सुशील बारले राइस किंग खूटे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे! वही ही नए पीसीसी चीफ दीपक भाई ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किए.. बता दें गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करके के सीधे रायपुर पहुंचे हैं.. जहां आज राजीव भवन में औपचारिक पदभार लिए, पीसीसी चीफ की कुर्सी सम्हालने के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे। सांसद दीपक बैज को जैसे ही नई जिम्मेदारी का एलान हुआ तो उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा से मिलकर आभार व्यक्त किए..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!