स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर पुलिस का मानवीय चेहरा.. निरीक्षक ने ड्यूटी से घर जाते पाया दस्तावेजों से भरा पर्स.. ढूंढकर वापस लौटाया..
बिलासपुर- अक्सर हम घर से निकलते समय अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज और पैसे अपने पर्स में रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर दस्तावेज और पैसे का उपयोग किया जा सके लेकिन जब वह अचानक गुम हो जाता है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन जब वह किसी के माध्यम से वापस मिल जाता है तो हमारे चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहता ऐसा ही कुछ बिलासपुर में बीते दिन देखने को मिला जहां पुलिस विभाग में निरीक्षक पद पर कार्यरत मोहन भारद्वाज ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बटवा व्यक्ति को वापस किया जिसके बाद व्यक्ति के चेहरे में खुशी देखते ही बन रही थी..
दरअसल यातायात में निरीक्षक के पद पर पदस्थ मोहन भारद्वाज अपनी ड्यूटी पूरी कर गुरुवार की रात घर वापस लौट रहे थे तो अशोक नगर चौक पर उन्हें एक पर्स मिला जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ पैसे भी भरे हुए थे अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का परिचय देते हुए मोहन भारद्वाज ने बटुए के मालिक रमेश साहू को व्यक्ति को ढूंढा और उससे संपर्क किया इसके बाद उससे जानकारी ली इस दौरान रमेश साहू ने बताया कि वह काम से वापस लौट रहा था इस दौरान अशोक नगर के पास उसका पर्स गुम हो गया था पर्स में पैसे तो थे ही साथ में ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे इसके बाद मोहन भारद्वाज ने उसे कोतवाली थाने बुलाकर उसका बटुवा वापस कर दिया.. परसों वापस मिलने की खुशी रमेश साहू के चेहरे में देखते ही बन रही थी इसके बाद उसने बिलासपुर पुलिस और निरीक्षक मोहन भारद्वाज का धन्यवाद किया..



