बिलासपुर

ई-केवाईसी नहीं, तो राशन बंद.. हजारों हितग्राहियों का आबंटन विलोपित..

बिलासपुर- गरीब और सामान्य वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.. लंबे समय से ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य करने की प्रक्रिया जारी थी, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई थी, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने तय समय में अपना ई-केवाईसी नहीं कराया, नतीजतन, अब उनका राशन आबंटन विलोपित हो रहा है..

एपीएल कार्डधारियों पर सबसे ज्यादा असर..

राशन दुकानों से मिल रही जानकारी के अनुसार, खासकर एपीएल कार्डधारियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ई-केवाईसी अपूर्ण होने पर सिस्टम उनके नाम कटे हुए दिखा रहा है और उनका मासिक खाद्यान्न रोक दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं में भारी असमंजस की स्थिति बन गई है..

जिलेभर के दुकानों से कटा आबंटन..

राशन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष रवि परियानी ने बताय “शासन ने पीडीएस और सामान्य हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया था.. लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब तक अपना ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं, इसी वजह से उनका आबंटन अपने-आप विलोपित हो गया है.. जिले की लगभग सभी दुकानों में ऐसी शिकायतें मिल रही हैं..”

खाद्य नियंत्रक की पुष्टि..

बिलासपुर खाद्य नियंत्रक ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि, “सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर ई-केवाईसी अभियान चलाया गया था.. जिन हितग्राहियों ने केवाईसी नहीं कराई है, उनके कार्ड का आबंटन निरस्त हो रहा है। हालांकि, कोई भी हितग्राही अगर दुकान में पहुंचकर अपना ई-केवाईसी करवा लेता है, तो उसका राशन आबंटन पुनः तत्काल शुरू कर दिया जाएगा..”

हितग्राहियों के लिए जरूरी संदेश..

अपना ई-केवाईसी जल्द से जल्द कराएं

राशन दुकान या निकटतम सुविधा केंद्र में जाकर प्रक्रिया पूरी करें

ई-केवाईसी अपडेट होते ही राशन फिर से मिलना शुरू हो जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!