खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 01 चैन माउंटेन, 8 हाइवा, 6 ट्रेक्टर ट्रॉली 01 माज़दा, 04 जेसीबी जप्त..
बिलासपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है..

बिलासपुर– जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.. बिलासपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 09 दिसंबर को बहतराई क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये गए 03 हाइवा व 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया। दिनांक 10 दिसंबर को रतनपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली वाहन को जप्त कर थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया हैं तथा कोनी क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये गए 01 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों को जप्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं। दिनांक 11 दिसंबर को सकरी व गनियारी क्षेत्र से खनिज ईट मिट्टी व खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये गए 01 माज़दा वाहन व 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना सकरी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं.. पड़रिया क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये गए 01 जेसीबी व 03 ट्रेक्टर ट्राली वाहनों को जप्त कर थाना तखतपुर की अभिरक्षा मे रखा गया हैं.. दिनांक 12 दिसंबर को पड़रिया क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये गए 01 जेसीबी व 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना तखतपुर की अभिरक्षा मे रखा गया हैं दिनांक 13 दिसंबर को ग्राम कोड़ापुरी से खनिज मुरुम का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी वाहन को जप्त कर सकरी थाना की अभिरक्षा मे रखा गया हैं। दिनांक 14 दिसंबर को उदइबंद क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं।दिनांक 15 दिसंबर को बिल्हा क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का परिवहन करते 02 हाइवा को जप्त कर थाना हिर्री की अभिरक्षा मे रखा गया हैं, निरतु क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान 01 ट्रेक्टर मय ट्राली द्वारा खनिज रेत का उतखनन करते पाया गया, जहाँ वाहन चालक द्वारा खनिज अमला को देखकर मौका स्थल पर केवल ट्राली छोड़कर भाग गया, जिसके पश्चात मौका स्थल पर पाये गए ट्राली को जप्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं। दिनांक 16 दिसंबर को कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमने से खनिज मुरुम का उतखनन करते 01 जेसीबी व 01 ट्रेक्टर ट्राली वाहन को जप्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा मे रखा गया हैं। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है..



