बिलासपुर

कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल से बिलासपुर में निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर.. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 16 जनवरी को निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर…

बिलासपुर– जिल के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए 16 जनवरी को निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है.. यह शिविर कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होगा..

इस विशेष शिविर में स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉ. भोजराज मरीजों की सर्जरी करेंगे.. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिम्स के अस्थि रोग विभाग द्वारा बुधवार और शनिवार को मरीजों की जांच की गई, जिसमें स्पाइन सर्जरी की आवश्यकता वाले 5 मरीजों का चयन किया गया है.. चयनित मरीजों की न्यूरोसर्जन से जांच कर उन्हें सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है..

इस निशुल्क शिविर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और भारी खर्च से भी बचाव होगा.. कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन और शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सहयोग भी मिल रहा है.. इस शिविर का नेतृत्व सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. भानू प्रताप सिंह, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश और सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह करेंगे..

 

बाइट:- संजय अग्रवाल (कलेक्टर बिलासपुर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!