बिलासपुर

बिलासपुर में आरटीओ में 233 स्कूल बसों की हुई जांच.. 93 अनफिट मिलीं, 12 बिना लाइसेंस के चला रहे थे स्कूल बस.. 3 दिन में सुधार के निर्देश..

बिलासपुर– क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा रविवार 18 जनवरी 2026 को ग्राम लगरा स्थित आरटीओ परिसर में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में संचालित स्कूल बसों की मैकेनिकल स्थिति और वाहन प्रपत्रों की गहन जांच की गई, परिवहन विभाग के साथ पुलिस विभाग, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया..

जांच शिविर में कुल 233 स्कूल बसें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 140 बसें निर्धारित मानकों पर खरी उतरीं, जबकि 93 बसें अनफिट पाई गईं। अनफिट बसों में कई गंभीर खामियां सामने आईं। 18 बसों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं था, 37 में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, 12 चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, 2 बसें बिना बीमा, 1 बिना फिटनेस, 3 बिना टैक्स, 10 में प्राथमिक उपचार पेटी नहीं, 3 में सीसीटीवी नहीं, 5 के विंड ग्लास टूटे हुए तथा 2 बसों में सुरक्षा जाली नहीं पाई गई, सभी संबंधित संचालकों को तीन दिवस के भीतर कमियां दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं..

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 233 चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच में 26 व्यक्तियों में शुगर, 21 में उच्च रक्तचाप, 9 में चर्म रोग तथा कुछ में अन्य सामान्य बीमारियां पाई गईं, जिन्हें उपचार की सलाह दी गई..

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने स्कूल संचालकों एवं चालकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही बस संचालन करने की हिदायत दी, उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा वाहन को ब्लैकलिस्ट करने के साथ परमिट निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी, जो बसें जांच में प्रस्तुत नहीं की गईं, उनके स्कूल परिसर में जाकर निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!