स्वतंत्र अवाज विशेष

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में नगर पंचायत बोदरी को मिला नगर पालिका का दर्जा.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा..

बिलासपुर– बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत बोदरी अब नगर पंचायत नहीं बल्कि अब नगर पालिका के नाम से जाना जाएगा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा के नेतृत्त्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवेदन देकर मांग रखी गयी थी कि नगर पंचायत बोदरी नगर पालिका का दर्जा दिया जाए, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांग पर स्वीकृति देते हुए नगर पंचायत बोदरी को नगर पालिका का दर्जा दिया है.. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि इस जनहितैषी निर्णय ने हमारे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया, इस स्वीकृति से बोदरी का विकास एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, जिससे नागरिकों की सुविधाएं बढ़ेंगी और समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा.. अब हमारा क्षेत्र और भी समृद्ध और स्वावलंबी बनेगा, इस महत्वपूर्ण कदम से विधानसभा बिल्हा में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा और क्षेत्र में लगातार विकास होते रहेंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!