स्वतंत्र अवाज विशेष
छोटे छोटे पाउच में महुआ शराब भरकर बेचने वाले आरोपी आबकारी की टीम ने दबोचा.. 2 व्यवस्था देने वाले भी पकड़ाएं..
बिलासपुर शहर के आखिरी छोर में महुआ शराब बेचने वाले और खरीददारों को बैठाकर पिलाने वाले आरोपियों को आबकारी की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र के बरखदान में जय कुमार कोल द्वारा लंबे समय से महुआ शराब पन्नी के छोटे छोटे पाउच बनाकर बेचने की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी, इसी तरह आज भी आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला को सूचना मिली कि, बड़ी मात्रा में आरोपी ने महुआ शराब के पाउच रखकर बेच रहा है इतना ही नहीं पास में ही दो अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब पीने की व्यवस्था दे रहे है सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जय कुमार कोल से 96 नग पाउच में कुल 24 लीटर महुआ शराब जप्त किया.. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं दो अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई है.. पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला मुख्य आरक्षक जनक राम, जगत डड़सेना, गौरव स्वर्णकार मौजूद रहे..



