खनिज रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.. 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन जब्त, खारंग नदी क्षेत्र में पुलिस और खनिज विभाग का संयुक्त अभियान..
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है..

बिलासपुर– जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन जब्त किया है.. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है..

इसी क्रम में आज थाना रतनपुर पुलिस एवं खनिज विभाग बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरवनदेवरी एवं गढ़वट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान खारंग नदी क्षेत्र से बिना किसी वैध अनुमति के खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को मौके पर पकड़ा गया.. संयुक्त टीम द्वारा सभी चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.. खनिज विभाग के उप संचालक किशोर गोलघाटे ने कहा है कि, जिले में खनिज रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी..



