वाह क्या कारीगरी है.. नाली के बीच बिजली का खंभा.. मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़.. इधर नोटिस भेजने की तैयारी में बिजली विभाग.. सिरगिट्टी में नाली निर्माण पर कितना बवाल..

बिलासपुर– शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक बनने वाली निर्माणाधीन नाली को लेकर बवाल मचा हुआ है, ठेकेदार प्रशांत मिश्रा के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी हो गई है, साइट इंजिनियर धनेश्वरी गुलेरी द्वारा नोटिस तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था, अब नोटिस पर अधिकारियों का साइन का इंतजार किया जा रहा है, साइट इंजिनियर धनेश्वरी गुलेरी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया था कि, नगर निगम के जोन क्रमांक 2 तिफरा के सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक 1300 मीटर का नाली निर्माण किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 49 लाख रुपए है, ठेकेदार द्वारा निर्माण में घोर लापरवाही का आरोप है इसे लेकर विभाग द्वारा ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया जा रहा है जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय के छुट्टी में होने की वजह से नोटिस पर साइन के लिए ईई को भेजा गया है जैसे ही नोटिस पर साइन होता है फाइल आगे बढ़ाई जाएगी..

सिरगिट्टी क्षेत्र में हो रहे नाली निर्माण का मामला सिर्फ इतने में ही खत्म नहीं हो रहा है इसके साथ ही अब अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है, सबसे बड़ा सवाल तो नाली निर्माण की डिजाइन को लेकर हो रहा है.. आड़ी टेढ़ी नाली की निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के साथ साथ काम में लापरवाही और मॉनिटरिंग में थूक पालिश जमकर किया गया है, सड़क पर लगे बिजली के पोल को नाली के बीच के बीच में लेकर निर्माण कर दिया गया है, जबकि नियमों के मुताबिक अगर बिजली का पोल किसी सड़क या नाली के बीच में आता है तो उसे हटाया जाता है फिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाता है लेकिन जब काम में मन ना लगे और काम करना भी हो तो इस तरह की कारीगरी होती है जिस तरह का नाली निर्माण सिरगिट्टी में किया जा रहा है..

नाली के बीचोबीच पोल को लाकर निर्माण के मामले में जब सिरगिट्टी जोन में बात की गई तो, बिजली विभाग के एई चंद्रेश पाटकर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि, नाली निर्माण गलत तरीके से किया गया है, नगर निगम या जोन द्वारा बिजली पोल हटाने के लिए पत्राचार किया गया था, लेकिन बिजली विभाग और जोन के अधिकारियों को संयुक्त सर्वे करने मौके पर पहुंचना था लेकिन जोन के अधिकारी और उनकी टीम ने नहीं किया, जिसका नतीजा रहा कि, नाली का निर्माण पोल को बिना हटाएं ही कर दिया गया.. अब जोन और निगम के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी नोटिस भेजने की बात कह रहे है.. बड़ा सवाल उठता है कि, चालू लाइन में पोल को बीच में लाकर निर्माण कर दिया गया, और नाली में पानी भी भर दिया गया है.. अगर निर्माण कार्य के दौरान करंट नाली के पानी में आ जाता तो मौके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ कितनी बड़ी दुर्घटना घट जाती.. दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा भी मजदूरी को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण (जूते, ग्लब्स, हेलमेट) उपलब्ध नहीं कराएं है.. जिससे कार्य के दौरान उन पर लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है..
नाली निर्माण में चल रही अनियमितता को लेकर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 तिफरा के जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय और अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि, सिरगिट्टी में बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक बनाएं जा रहे नाली में किस तरह से भ्रष्टाचार किया जा रहा होगा और जिम्मेदार आंख बंद कर गहरी नींद में सो रहे है..



