राजनीति

भाजपा ने मनीष चौहान को बनाया पश्चिम मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करते हुए पार्टी ने कस्तूरबा नगर क्षेत्र के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता मनीष चौहान को पश्चिम मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.. मनीष चौहान लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी की लगभग सभी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। एक मेहनतकश और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क और पार्टी अभियानों में भी मनीष हमेशा आगे रहकर जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष चौहान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सरकार में रहकर लगातार जनता के हित में नए-नए निर्णय ले रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है.. मनीष चौहान ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां निचले स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को पहचाना जाता है और जो कार्यकर्ता जिम्मेदारी से काम करता है, उसे संगठन में उचित सम्मान और पद दिया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे.. उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!