जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आह्वान 2025’ का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के बीच हुआ संपन्न..
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनके साथ धरमलाल कौशिक (विधायक, बिल्हा), सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) एवं मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण) एवं राजेश सिंह वरिष्ठ पार्षद अतिथि के रूप में मंचासीन रहे..

बिलासपुर– जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आह्वान 2025’ का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ.. समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनके साथ धरमलाल कौशिक (विधायक, बिल्हा), सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) एवं मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण) एवं राजेश सिंह वरिष्ठ पार्षद अतिथि के रूप में मंचासीन रहे..

समापन समारोह के दौरान मंच पर रखे गए बॉक्स में से एक लिफ़ाफ़ा निकालकर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की औपचारिक घोषणा की गई, जैसे ही विजेता टीम के नाम की घोषणा हुई, उसी क्षण भव्य आतिशबाज़ी की गई, जिससे पूरा परिसर तालियों, उल्लास और उत्साह से गूंज उठा तथा माहौल पूरी तरह जश्नमय हो गया..

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण साव द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम को प्रदान की गई.. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेके हॉस्टल की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया, ट्रॉफी प्राप्त करते समय खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा.. चैंपियंस ट्रॉफी वितरण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया.. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समापन समारोह को और भी आकर्षक एवं स्मरणीय बना दिया..

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि, इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, उन्होंने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का सशक्त माध्यम बताते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया..

पूरा सप्ताह चले ‘आह्वान 2025’ के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समापन समारोह के साथ यह आयोजन सफलता और उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ.. जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के. खान, सेक्रेटरी डॉ. आई. ए. खान एवं डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह ने ‘आवहन 2025’ के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन समिति, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी..



