क्रिकेट जगत से बड़ी खबर: मैच से पहले ही मैदान छोड़कर भागा पाकिस्तान.. भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगा पाकिस्तान..

डेस्क रिपोर्ट– क्रिकेट जगत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है.. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले से किनारा कर लिया है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला ग्रुप-ए का मैच नहीं खेलेगी..

गौरतलब है कि, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान के इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है। यह जानकारी पाकिस्तान सरकार द्वारा ट्वीट के जरिए दी गई है, जिसे बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी री-ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। यह सूचना रविवार रात करीब 10 बजे सामने आई..

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो पहुंचेगी और टूर्नामेंट में अन्य देशों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी.. भारत-पाकिस्तान मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जाता है, ऐसे में पाकिस्तान सरकार का यह फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है..

दिलचस्प बात यह है कि आज ही भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान द्वारा सीनियर टीम का भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान सामने आया है.. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है और दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो स्टेडियम में मुकाबला प्रस्तावित था.. अब पाकिस्तान के इस फैसले के बाद टूर्नामेंट की तस्वीर और आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं..


