आपको भी चलाना है सरकारी राशन दुकान, तो करें आवेदन..8 राशन दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 मार्च लिए जाएंगे आवेदन..
बिलासपुर– जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 13 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिले के मस्तूरी ब्लॉक में 8 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया गया है.. एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बूढ़ीखार, गतोरा, केवतरा, गोडाडीह, मस्तूरी, मटिया, शिवटिकारी एवं सुकुलकारी ग्रामों में राशन दुकान खोले जाने हैं। इन ग्रामों राशन दुकान के लिए पात्र स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत अथवा सहकारी संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं.. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है.. इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन मस्तूरी स्थित एसडीएम कार्यालय की खाद्य शाखा में उक्त तिथि तक जमा करना होगा.. आवेदन निर्धारित फॉर्मेट में तैयार कर ए-4 आकार के लिफाफे में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, खाद्य निरीक्षक ने पात्र संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय के खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है…



