बिलासपुर– भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया.. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को फल और मिठाइयाँ वितरित कीं.. इस मौके पर अदिति वर्मा ने कहा कि उन्हें एनएसयूआई जैसे गौरवशाली संगठन से जुड़कर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि यह संगठन हमेशा से छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है..

उन्होंने आगे कहा कि एनएसयूआई ने देशभर में शिक्षा, रोजगार और छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है और आगे भी संगठन इसी भावना के साथ समाज सेवा करता रहेगा..

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया..