बिलासपुर– जिले में प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती चावल उत्सव मनाया जा रहा है, इसके तहत जिले के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल हितग्राहियों को 3 माह का चावल एकमुश्त दिया जा रहा है लेकिन शासन की महत्वाकांक्षी योजना की धज्जियां उड़ाते हुए दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा पीडीएस चावल की अफरा तफरी की जा रही है,

शहर के सरकंडा क्षेत्र में चांटीडीह के पास साइंस कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित अन्नपुर्णा जनरल स्टोर के संचालक द्वारा दुकान के आगे गली में गोदाम बनाकर पीडीएस चावल की अफरा तफरी की जा रही है, दरअसल गली के अंदर एक दुकान को गोदाम बनाकर संचालक द्वारा बाहर से शटर गिराकर अंदर चावल को प्लास्टिक बोरे में भरने का काम किया जा रहा है, एक कर्मचारी बकायदा शटर बंद कर तौल मशीन में चावल तौलकर गट्ठे बनाने का काम कर रहा है.. ऐसे में सवाल उठता है कि, इतनी बड़ी चावल की खेप जनरल स्टोर का संचालन करने वाले दुकानदार के पास कैसे पहुंच रही है और दुकानदार कैसे चावल की अफरा तफरी का खेल खुलेआम खेल रहा है..

रजत जयंती चावल उत्सव के तहत हितग्राहियों को 3 माह का चावल एकमुश्त मिल रहा है इसकी वजह पीडीएस चावल की अफरा तफरी बड़ी मात्रा में की जा रही है, हैरानी की बात है कि, शासन की योजना पर पलीता लगाने वाले दुकानदार पर कार्रवाई नहीं हो पाई है

