बिलासपुर– प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण सीमा घृतेश के नेतृत्व में आज बिलासपुर जिले के सीपत ब्लॉक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया गया.. यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को साड़ी वितरण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के विरोध में किया गया, जानकारी के अनुसार लगभग 12 करोड़ रुपये की साड़ी सप्लाई में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं..

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन के नियम अनुसार 5.5 मीटर की साड़ी दी जानी थी, लेकिन कई स्थानों पर केवल 5 मीटर की साड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही कम कीमत की साड़ियों को अधिक दर पर सप्लाई किए जाने की बात भी सामने आई है, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की..
इस दौरान कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीपत सूकमत देवी, सुमिला यादव, शुक्रवारा सूर्यवंशी, ईश्वरी प्रधान, शिवकुमारी वर्मा, जिला सचिव राजू सूर्यवंशी, वीरेंद्र लहसन, प्रीतम सूर्यवंशी, राकेश विजय पवन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे..
