छत्तीसगढ़

Dr CV raman University के हॉस्टल से गायब हुआ छात्र.. पुलिस ने शुरू की जांच.. ऑनलाइन बेटिंग के मिले नोट्स.. इधर प्रबंधन पर परिजनों का गंभीर आरोप.. क्या विश्विद्यालय में फैल चुका है ऑनलाइन बेटिंग का जाल..? प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया..

बिलासपुर के थाना कोटा क्षेत्र में रहने वाला एक विश्वविद्यालय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामले में पुलिस को जांच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं..

बिलासपुर / कोटा– बिलासपुर के थाना कोटा क्षेत्र में रहने वाला एक विश्वविद्यालय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामले में पुलिस को जांच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं.. दिनांक 7 मार्च 2026 को थाना कोटा में गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी, कोटा के छात्रावास में रहने वाला

रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया (बिहार), दिनांक 06 मार्च 2026 को शाम लगभग 4 बजे से छात्रावास से लापता है, छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.. जांच के दौरान छात्र के कमरे सेबिना सिम का एक मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियम लिखे नोट्स एक नोटबुक बरामद हुई है, नोटबुक में लगभग ₹40,77,400 रुपये का हिसाब दर्ज मिला है.. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि रोहित के मोबाइल से उसकी माँ को स्वेच्छा से कहीं जाने का मैसेज भेजा गया था, लेकिन वह मैसेज डिलीवर नहीं हुआ, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, रोहित ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग में सक्रिय था.. कई लोगों से पैसों का लेन-देन करता था.. घटना वाले दिन भी उसने साथियों से कैश में पैसे मांगे थे, बदले में तुरंत UPI से वापस करने की बात कही थी

पुलिस द्वारा मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक खाते और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई है.. बैंक डिटेल में करीब 7 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जिसमें कई लोगों से पैसे लेना-देना पाया गया है.. पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट, मोबाइल नाका चौक, खत्री इंटरप्राइजेस, स्कूल, यूको बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप, सहित कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं.. डॉग स्क्वाड की मदद से छात्रावास से लेकर कोटा रेलवे स्टेशन तक तलाश की गई.. यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.. परिजनों ने भी बताया कि, युवक के भाई-बहनों को उसके बेटिंग में पैसे लगाने और हारने की जानकारी थी.. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है और परिजनों को हर पहलू की जानकारी दी जा रही है..

इधर गुम छात्र के परिजन बीते दिन बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रबंधन से जल्द से जल्द छात्र को ढूंढने की गुहार लगाई, इतना ही नहीं छात्र के पिता ने डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद के बजाएं देख लेने और धमकी देने का आरोप भी लगाया.. छात्र के पिता ने कहा कि, जब वह छात्र के गुम होने की सूचना पर बेटे की तलाश में यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां सुरक्षा के प्रबंध न के बराबर है, हॉस्टल की गेट में सीसीटीवी नहीं होने जिम्मेदारो की लापरवाही और बाउंड्री वॉल के टूटे होने पर सवाल किया तो वहां मौजूद प्रबंधन के लोगों ने उनसे विवाद करना शुरू कर दिया, अपनी गलती को छिपाने छात्र के पिता को धमकी तक दे डाली.. छात्र के पिता ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यूनिवर्सिटी द्वारा भ्रामक जानकारी देकर देश भर के छात्र और उनके अभिभावकों को झांसे में डाला जाता है.. अब पिता अपने बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगा रहा है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!