सावधान– इस कंपनी का बॉटल पैक पानी पीने से पहले सावधान.. नियमों को तार-तार कर रहा Lavish.. गर्मी के दौरान इसका पानी बन सकता है आपके स्वास्थ्य का दुश्मन?..
बिलासपुर जिले में बोतल बंद पानी बनाने वाली दर्जनों कंपनियां पिछले कुछ सालों से शहर में सप्लाई कर रही हैं, लेकिन इन सबके बीच एक कंपनी M/s S.P. Sales द्वारा सप्लाई किया जा रहा Levish पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सवालों के घेरे में आ गया है..

बिलासपुर– गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है और प्यास लगने की वजह से लोग अधिक पानी पीते हैं। हाइजीन के इस दौर में लोग खुले पानी की बजाय बोतल बंद पानी पर ज्यादा भरोसा करते हैं.. यही कारण है कि हमारे देश और शहर में बीते कुछ सालों में बोतल बंद पानी का कारोबार तेजी से बढ़ा है, ठेले-खोमचे से लेकर बड़े संस्थानों, होटलों और शादी-समारोह तक बोतल बंद पानी की आपूर्ति की जा रही है..

बिलासपुर जिले में बोतल बंद पानी बनाने वाली दर्जनों कंपनियां पिछले कुछ सालों से शहर में सप्लाई कर रही हैं, लेकिन इन सबके बीच एक कंपनी M/s S.P. Sales द्वारा सप्लाई किया जा रहा Levish पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सवालों के घेरे में आ गया है। बाजार में बिक रही Levish कंपनी की बोतलों में न तो पैकिंग की तारीख लिखी हुई है और न ही एक्सपायरी डेट दर्ज है..

सील बंद बोतलों पर लगे स्टीकर में केवल कंपनी का पता प्रिंट किया गया है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट का कहीं भी उल्लेख नहीं है, इसे सामान्य भूल या प्रिंटिंग की गलती नहीं कहा जा सकता, क्योंकि शहर के एक दुकानदार द्वारा मंगाई गई पूरी पेटी की किसी भी बोतल पर न तो निर्माण तिथि लिखी मिली और न ही एक्सपायरी की जानकारी..

ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी शुरू होते ही जहां एक ओर पानी की खपत तेजी से बढ़ जाती है, वहीं दूसरी ओर बोतल बंद पानी बनाने वाली कंपनियों की बिक्री भी बढ़ जाती है। पानी खरीदने वाले लोगों को यह भरोसा होता है कि जो पानी वे पी रहे हैं वह सुरक्षित और शुद्ध है, लेकिन जिस तरह की लापरवाही Levish कंपनी द्वारा की जा रही है, वह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है..

विशेषज्ञों के अनुसार बोतल में लंबे समय तक बंद रखा गया पानी समय के साथ खराब हो सकता है और एक्सपायरी के बाद उसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि, कहीं लंबे समय से स्टॉक में रखी बोतलों को गर्मी के मौसम में खपाने की कोशिश तो नहीं की जा रही..
अब जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच करे और यह सुनिश्चित करे कि शहर में बिक रहा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तय मानकों के अनुसार है या नहीं.. अगर नियमों की अनदेखी की जा रही है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ न हो..



