बिलासपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल.. 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश.. 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक का तबादला, कई जिलों से रायपुर और अन्य जगहों पर पदस्थापना..

बिलासपुर/रायपुर– छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 30 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 29 निरीक्षक (Inspector) और 1 उप निरीक्षक (Sub Inspector) शामिल हैं, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है..

जारी सूची के अनुसार, राज्य के अलग-अलग जिलों—बिलासपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, बलरामपुर, धमतरी, रायगढ़, दुर्ग समेत कई स्थानों पर पदस्थ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें रायपुर नगर, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.. कुछ अधिकारियों को अस्थायी रूप से पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है, इसमें संजीव कुमार मिश्रा, मल्लिका बेंजरी, भुवनेश्वर साहू, मुकेश शर्मा और जितेंद्र ऐस्रिया जैसे नाम शामिल हैं..

तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारियों में सीएस सिंह, गगन बाजपेयी, दीवेश कुमार सेनी, अहसनुद्दीन, अमित कुमार कौशिक, शक्ति सिंह, गौतमचंद्र गावड़े, जितेंद्र जायसवाल, अजय झा, राकेश ठाकुर, रितेश मिश्रा, राजेश कुमार मरई, संजीव कुमार मिश्रा, मल्लिका बेंजरी, अवधेश साहू, अविनाश सिंह, यशवंत प्रताप सिंह, कमला पुषाम, मोहन लाल भारद्वाज, शील आदित्य कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर, नरेंद्र कुमार मिश्रा, भुवनेश्वर साहू, कमलेश देवांगन, मुकेश शर्मा, जितेंद्र ऐस्रिया, सुशील चंद्र वर्मा, वासुदेव परगनिहा, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह और लक्ष्मीकांत शुक्ला शामिल हैं..

यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी किया गया है, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.. राज्य में एक साथ 30 पुलिसकर्मियों के तबादले को बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है, इससे कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!