राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में पहली बार IASC (नासा के सहयोग से) विशेष स्टार गेजिंग एवं खगोल विज्ञान कार्यक्रम संपन्न..

कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक एवं अतिथि के रूप में मुकेश शतंकर (रिसोर्स पर्सन, विज्ञान परिसर MPCST RIA, भोपाल) तथा अमृतांशु बाजपेई (सप्तऋषि इंडिया, IASC पावर्ड बाय NASA) उपस्थित रहे..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में पहली बार IASC (इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कोलैबोरेशन) द्वारा नासा (NASA) के सहयोग से विशेष स्टार गेजिंग एवं खगोल विज्ञान कार्यक्रम का सफल आयोजन मदर्स प्राईड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा में किया गया.. यह दो दिवसीय कार्यक्रम 22 एवं 23 मार्च 2026 को बड़े उत्साह और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संपन्न हुआ..

कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक एवं अतिथि के रूप में मुकेश शतंकर (रिसोर्स पर्सन, विज्ञान परिसर MPCST RIA, भोपाल) तथा अमृतांशु बाजपेई (सप्तऋषि इंडिया, IASC पावर्ड बाय NASA) उपस्थित रहे.. साथ ही विद्यालय अध्यक्ष सबीनो डिसूज़ा, उपाध्यक्ष रामकुमार आर्या एवं प्राचार्या वंदना डिसूज़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही..

प्रथम दिवस: खगोल विज्ञान की बुनियादी समझ और प्रायोगिक प्रशिक्षण..

22 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे अतिथियों के आगमन से हुआ। इस दौरान छात्रों को खगोल अवलोकन एवं तारामंडल अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेष गतिविधि के तहत छात्रों को टेलीस्कोप के विभिन्न भागों की जानकारी देते हुए स्वयं टेलीस्कोप बनाना सिखाया गया.. साथ ही आकाशमंडल, तारामंडल, क्षितिज, दिगांश, उन्नतांश, अक्षांश, रेखांश, विषुव एवं क्रांतिवृत्त जैसी खगोलीय अवधारणाओं का विस्तृत ज्ञान प्रदान किया गया.. सायंकालीन सत्र में दीप प्रज्वलन, स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि संबोधन आयोजित हुआ। इसके बाद छात्रों ने अपने बनाए टेलीस्कोप से चंद्रमा की सतह एवं बृहस्पति ग्रह का अवलोकन किया। इस दिन आत्मानंद विद्यालय चकरभाठा एवं डीपीएस बिलासपुर के छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए..

द्वितीय दिवस: उन्नत अध्ययन और सूर्य अवलोकन

23 मार्च को आयोजित द्वितीय दिवस में छात्रों को खगोल विज्ञान की उन्नत जानकारी प्रदान की गई। इस दिन सेंट जेवियर स्कूल के छात्र भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा टेलीस्कोप की सहायता से सूर्य का सुरक्षित अवलोकन रहा।

13 छात्रों का IASC रिसर्च कैंप के लिए चयन

कार्यक्रम के अंतर्गत मदर्स प्राईड वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमिकल ग्रुप द्वारा बिलासपुर संभाग से कुल 13 छात्रों का चयन IASC रिसर्च कैंप हेतु किया गया। इनमें 11 छात्र मदर्स प्राईड स्कूल एवं 2 छात्र सेंट जेवियर स्कूल के शामिल हैं.. चयनित छात्रों में रेनार्डो डिसूज़ा (कक्षा 10), काव्या शर्मा (कक्षा 10), वैदिक शर्मा (कक्षा 8), सौम्य सजनानी (कक्षा 10), शिवांश शर्मा (कक्षा 9), शिवाय जायसवाल (कक्षा 6), सृष्टि पाटनवार (कक्षा 7), भाविका सजनानी (कक्षा 9), प्रतीक दुबे (कक्षा 8), अर्पित आर्या (कक्षा 8), तनय दुंपला (कक्षा 7), एस.के.एल. प्रज्वल (कक्षा 10) एवं अक्षत बाजपेई (कक्षा 10) शामिल हैं..

शिक्षकों का विशेष योगदान

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक इंचार्ज रुचिका जायसवाल एवं सहयोगी शिक्षक कुमारी धनेश्वरी वैष्णव, सृष्टि पचौरी, विमल हंसराज एवं शिवा प्रसाद महापात्रो का विशेष योगदान रहा.. चयनित छात्रों को एक वर्ष तक उन्नत खगोल विज्ञान प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों के विद्यार्थियों के साथ अनुसंधान कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.. कार्यक्रम का समापन अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायक रहा। यह आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने में अत्यंत सफल सिद्ध हुआ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!