बिलासपुर

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धर्म जागृति मंच सक्रिय.. भव्य आयोजन की तैयारी तेज.. शहर में बढ़ा उत्साह..

धर्म जागृति मंच द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अब जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में सिंधु भवन, तोरवा बिलासपुर में प्रथम बैठक आयोजित की गई..

बिलासपुर– धर्म जागृति मंच द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अब जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में सिंधु भवन, तोरवा बिलासपुर में प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही..

बैठक में इस वर्ष आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव पूरे शहर में विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी मजबूत होगा..

आगामी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की सक्रियता के चलते सियासी और सामाजिक हलचल भी तेज होती नजर आ रही है..

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च 2026 को हरदेवलाल मंदिर में द्वितीय महापैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा.. धर्म जागृति मंच ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!