स्वतंत्र अवाज विशेष

स्टंटबाजो पर बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. वीडियो बनाने वाले युवक का भी कटा चालान.. 10,000 से अधिक की चालानी कार्रवाई..

डेस्क- बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार स्टंट बाजो पर कार्यवाही करने का काम किया जा रहा है पिछले 3 दिनों में अलग-अलग मामलों में मोटरसाइकिल और कारों में स्टंट बाजी करने के मामलों में पांच कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा की गई है.. अपने और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बिलासपुर पुलिस इन दिनों सख्त दिखाई दे रही है सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो में संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने का काम बिलासपुर की यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है.. बीते दिनों बिलासपुर कोटा मार्ग में लापरवाही पूर्वक कार चलाकर स्टैंड बाजी करने के मामले में पुलिस ने अनूप किंडो पर कार्यवाही करते हुए 9,800 का चालान काटा था..

जिसके बाद वीडियो बनाने वाली युवक की तलाश भी की जा रही थी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपलोड वीडियो की छानबीन की गई तो वीडियो बनाने वाला युवक भी स्टंट बाजी करता नजर आ रहा था जिसके बाद अकाउंट के जरिए उसकी पहचान की गई और उस पर चलानी कार्रवाई की गई है ठीक इसी तरह बीते दिन सरकंडा क्षेत्र की सड़क पर भी दो युवकों द्वारा गेट की खिड़की खोल कर स्टंट बाजी की जा रही थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था यातायात पुलिस ने उस पर भी 7,000 रूपए चलानी कार्रवाई की है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!