स्वतंत्र अवाज विशेष
पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप.. शहर अध्यक्ष ने कहा- महापौर प्रत्याशी और अरविंद शुक्ला ने घुसवाएं नाम..
बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन पार्टी के भीतर घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है दरअसल दूसरी लिस्ट के आने के बाद से ही पार्टी के अंदर कौतूहल मचा हुआ है वही सूची जारी होने के बाद प्रदर्शन का दौर भी जारी है.. दूसरी सूची जारी होने के बाद से ही कुछ नामों को बदल दिया गया, इस मामले को लेकर पार्टी के अंदर ही सब कुछ ठीक होता दिखाई नहीं दे रहा है दरअसल जब जानकारी के लिए शहर अध्यक्ष विजय पांडे से फोन में बात हुई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, कुछ नामों को महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक और अरविंद शुक्ला द्वारा जबरन घुसाया गया है.. वें सारी चीजों को ठीक करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं.. ऐसे में सवाल उठता है कि टिकट फाइनल होने के बाद आखिर नए नाम को जबरदस्ती कैसे लिस्ट में शामिल किया जा सकता है और चुनाव के दौरान कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई कैसे खुलकर सामने आ गई.. बता दे की दूसरी सूची में कुछ वार्डों के नाम में बदलाव किए गए हैं, नामांकन के अंतिम दिन से पहले टिकट फाइनल होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी संघर्ष जारी है..
पहली सूची-



