स्वतंत्र अवाज विशेष

टिकट मिलने के बाद सुजीत मिश्रा ने भगवान से लिया आशीर्वाद.. जनता से मिलकर कहा- वार्ड में बढ़ेगी विकास की रफ्तार..

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर से पार्षद पद के प्रत्याशी सुजीत मिश्रा ने टिकट मिलने के बाद आज मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन का आशीर्वाद मांगा और फिर तुरंत बाद ही वार्ड की जनता से मिलने पहुंचे, जहां लंबे समय से क्षेत्र में रुके हुए विकास को लेकर जनता से रूबरू हुए, इस दौरान सुजीत ने क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की भी शुरुआत की.. सबसे पहले सुजीत ने वार्ड में फैली अव्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात की, व्हाट के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर एक-एक व्यक्ति से मिलने का काम सुजीत मिश्रा कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, आज टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में वे लोगों से मिलने पहुंचे में है जहां क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन सालों से रुके हुए विकास के रफ्तार को आने वाले दिनों में जरूर आगे बढ़ाएंगे और लंबे समय से क्षेत्र वासियों के साथ जो अन्याय हुआ है उसकी लड़ाई जरूर लड़ेंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!