स्वतंत्र अवाज विशेष
निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की जन चौपाल.. मिनी बस्ती पहुंचे पुलिस आधिकारी, जनप्रतिनिधि भी रहें मौजुद..
एंकर- बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के व्यापार पर रोक लगाने और नशे से जनता को बचाने के लिए निजात अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत बिलासपुर पुलिस अलग-अलग इलाकों पर पहुंचकर अब जन चौपाल भी कर रही है.. इसी तारतम्य में बिलासपुर पुलिस द्वारा सिविल लाइन थाना अंतर्गत जरहाभाटा मिनी बस्ती में जन चौपाल का आयोजन किया गया.. जहां पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और वार्ड के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे से बचने और नशे के खिलाफ पुलिस की सहयोग करने की गुहार जनता से लगाई.. वही बिलासपुर पुलिस के अधिकारियों द्वारा वार्ड की जनता को अपराधों और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की तरीका भी बताया गया.. मौके पर मौजूद वार्ड के लोगों ने क्षेत्र में चल रहे अपराधी गतिविधियों और नशे के व्यापार की जानकारी पुलिस को दी इस दौरान पुलिस ने तुरंत तत्काल कार्रवाई की बात भी वार्ड के लोगों से की..
उक्त जन चौपाल कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के द्वारा मिनीबस्ती में नशा बिक्री करने वाले लोगों को नशे के कारण होने वाले सामाजिक आर्थिक नुकसान के साथ सड़क सुरक्षा के संबध में बताया गया.. जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा कही गई बातों से मोहल्ले वाले अपना सहमति व्यक्त करते हुए पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मिनीबस्ती को नशे से मुक्त करना बताए है..



