स्वतंत्र अवाज विशेष
वॉर्ड क्रमांक 55 माता परमेशवरी नगर में आम आदमी प्रत्याशी श्यामता गौतम मानिकपुरी की धुंआधार रैली..
बिलासपुर– आम आदमी पार्टी के वार्ड क्रमांक 55 माता परमेशवरी वार्ड में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी श्यामता गौतम मानिकपुरी ने रैली के माध्यम से जन सम्पर्क कर वार्ड के विकास के लिए झाडू पर बटन दबाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.. आज की इस रैली में बिलासपुर जिला अध्यक्ष शहर वीरेंद्र राय ,कोषाध्यक्ष भागवत साहू ,मीडिया प्रभारी इरफ़ान सिद्दीकी ,जिला अध्यक्ष यूथ नुरुल हुदा, शंकर कश्यप ,गौतम दास मानिकपुरी, अरविंद पाण्डेय, कुणाल खांडे के साथ भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी शामिल रहे..
वार्ड प्रत्याशी श्यामता गौतम मानिकपुरी ने अपने वार्ड के मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि वार्ड के मतदाता वार्ड के पार्षद प्रत्याशी के रूप में उनको एक मौका देते हैं तो उनके द्वारा वार्ड की सभी समस्याओं का निराकरण करना ही उनकी प्राथमिकता होगी साथ ही राशन कार्ड श्रम कार्ड महतारी वंदना योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वे वार्ड वासियो की मदद करेगी.. श्यामता गौतम मानिकपुरी ने वार्ड क्रमांक 55 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में उन्हें एवं महापौर प्रत्याशी के लिए आम आदमी पार्टी के युवा प्रत्याशी खगेश चंद्राकर को भारी मतों से जीताने की अपील की



