शहर के बीचोंबीच नाले से निकली लाश, श्रीकांत वर्मा मार्ग, रोटरी चौक पर मचा हड़कंप.. सफाई के दौरान लाश मिलने से सनसनी..

बिलासपुर– शहर के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले श्रीकांत वर्मा मार्ग रोटरी चौक पर सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगर निगम की सफाई टीम नाले की सफाई के लिए पहुंची.. जैसे ही कर्मचारियों ने नाले का जाल खोला, भीतर एक युवक की लाश तैरती हुई नज़र आई.. कुछ ही पलों में इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया..

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, लाश को बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है.. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम 5 बजे के आसपास नाले से तेज़ दुर्गंध आने लगी थी, जिसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाया गया, नाले की जाली हटते ही यह रहस्यमयी मौत सामने आई..

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मौत के राज़ से पर्दा उठ सके, लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर युवक नाले में कैसे पहुंचा, क्या यह हत्या है या हादसा— यह अब तक एक बड़ा सवाल बना हुआ है..




