बिलासपुर

त्योहारी सीजन से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 372 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी भेजे गए जेल..

बिलासपुर- आबकारी आयुक्त  एवं कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न वृत्तों में सोमवार 14 अक्टूबर को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, इस दौरान कुल 07 गैर-जमानतीय प्रकरण दर्ज कर 05 व्यक्तियों को जेल दाखिल कराया गया.. उनके कब्जे से कुल 372.26 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई..

गश्त और निरीक्षण के दौरान तखतपुर वृत्त प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने तिफरा, उस्लापुर और गनियारी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए सौखीलाल से 67 पाव देशी मदिरा प्लेन, मनोज से 56 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई.. वहीं, गनियारी तालाब क्षेत्र से 230 लीटर महुआ शराब और 3630 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया..

मस्तूरी वृत्त प्रभारी ऐश्वर्या मिंज ने ठाकुरदेवा के विनोद मिरी से 7.56 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त की, जबकि कोटा वृत्त प्रभारी दिनेश ध्रुव ने ग्राम गोबरीपाट (थाना कोटा) निवासी संतोष जोशी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को जेल भेजा।
इसके अलावा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि लाल पटेल ने थाना हिर्री क्षेत्र के ग्राम कुरेली में प्रदीप पात्रे से 42 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त कर गैर-जमानतीय प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को जेल दाखिल कराया..

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक अक्टूबर माह में बिलासपुर आबकारी विभाग द्वारा कुल 49 प्रकरण दर्ज, 664.45 लीटर अवैध मदिरा एवं 2165 किलोग्राम लाहन जब्त किया जा चुका है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 818 प्रकरण, 5986.98 लीटर शराब तथा 50865 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर कार्रवाई की गई है..

त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी विभाग ने सभी वृत्त प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सख्त निगरानी और निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि आगे भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!