बिलासपुर

नगर निगम क्षेत्र में आयुष्मान और वय वंदन कार्ड बनाने का महाभियान.. 48 वार्डों की 105 उचित मूल्य दुकानों में लगे शिविर, 3000 आयुष्मान और 320 वय वंदन कार्ड बनाए गए..

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के करीब 200 कर्मचारियों ने कार्ड निर्माण का कार्य किया..

बिलासपुर– नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को आयुष्मान और वय वंदन कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय महाभियान चलाया गया, इस विशेष अभियान के तहत 48 वार्डों की 105 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शिविरों का आयोजन किया गया..

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के करीब 200 कर्मचारियों ने कार्ड निर्माण का कार्य किया.. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ आयुष्मान विभाग के अधिकारी गिरीश दुबे ने बताया कि अभियान के दौरान 3000 आयुष्मान कार्ड और 320 वय वंदन कार्ड बनाए गए, उन्होंने बताया कि इस महाभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है..

शिविरों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयुष्मान भारत योजना तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन योजना के बारे में जानकारी भी प्राप्त की, प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे..

दूसरी ओर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 48 वार्डो के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के दुकानदारों द्वारा अपने क्षेत्र के निवासियों को आयुष्मान और वय वंदन कार्ड बनाने के लिए लगने वाले शिविर की जानकारी देना शुरू कर दिया था, इतना ही अवकाश के दिन भी खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के निर्देश के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान के दुकानदारों द्वारा दुकान खोलकर ई केवाईसी का काम भी किया, वहीं बिलासपुर खाद्य विभाग के खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर द्वारा सुबह से ही शहर भर के दुकानों का निरीक्षण किया, और शिविर के साथ साथ दुकानों में राशन वितरण संबंधी जानकारी ली..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!