स्वतंत्र अवाज विशेष
बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पताओं की मनमानी को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल.. अपोलो से लेकर नेहरू चौक तक निकाली स्वास्थ्य न्याय यात्रा.. देवकीनन्दन चौक पर महिला कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत..
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं और अपोलो अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ और नेहरू चौक में आम सभा का आयोजन किया गया.. जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण द्वारा स्वास्थ्य न्याय यात्रा अपोलो से नेहरू चौक तक निकाली गई.. जिसमें शामिल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें..
जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश और शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक पर स्वागत किया गया.. स्वास्थ्य न्याय यात्रा के दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने कहा कि, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है, संभाग के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल अपोलो में प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही चरम पर है, इसी लापरवाही और फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट की वजह से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मृत्यु हुई थी, पैसे के लिए अपोलो प्रबंधन मरीजों की जान से खिलवाड़ करता है..
स्वास्थ्य न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव हमीदा खान, बिलासपुर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पिंकी बत्रा, कीरण तिवारी, अनिता कश्यप, अनीता लवहात्रे, ब्लाक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक,वीना मसीह, अंजू सोनी, किरण यादव, सोनिया बृजवासी, सुनीता बंजारे, जिला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, शारदा साहू, मधु निर्लमकर, सोनू मानिकपुरी, पुष्पा दुबे, मंजू त्रिपाठी, पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, बिंदु जयषि, संगीता तिवारी, जमुना वती बंजारा, प्रतिमा सहारे, प्रीति पाटनवर, पार्वती साहू, शांति पटेल, गिरजा मधुकर, मधु जायसवाल, सोहा विश्वास, नेहा,कलावती लहरें, नाजरा बेगम, शशि कला सूर्यवंशी, सुनीता निर्गुण, जय लक्ष्मी, शिव कुमारी यादव, अनीता मानिक पूरी, सुशीला साहू, रामेश्वरी रजक, रुक्मिणी मरकाम, ललिता यादव, सविता विश्वास, विनीता साहू, कुसुम सोनी, मनटोरा लहरें, सरस्वती डहरिया, पुन्नी बाई, नर्मदा डहरिया, तनुजा मरकाम, अंजू यादव, पुष्पा यादव, मोना बघेल, मुस्कान तिवारी, रोहिणी मानिकपुरी मौजूद रहे..