स्वतंत्र अवाज विशेष

शाबाश सिविल लाइन पुलिस.. कुछ घंटों के भीतर ही मासूमों को सकुशल बरामद किया.. माता पिता से बिछड़े बच्चों को मिलाने तीन परिवारों ने पुलिस का जताया आभार..

बिलासपुर– शहर के सिविल लाइन थाना पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ ने तीन परिवारों को राहत की सांस दिला दी, जब तीन लापता नाबालिग बच्चों को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला गया.. नेहरू नगर, श्रीराम हॉस्पिटल के पास स्थित अटल आवास के निवासी मनु सारथी ने सुबह अपने दो नाबालिग बच्चों (उम्र 3 और 7 वर्ष) के लापता होने की सूचना दी, इसके कुछ ही देर बाद तालापारा निवासी मोहम्मद मजीद खान ने भी अपने 4 वर्षीय बच्चे के सुबह 9 बजे से घर से लापता होने की जानकारी दी..
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन ने तत्काल एक खोजी टीम गठित की, जो बस स्टैंड, सराय, धर्मशाला और मंदिर जैसे संभावित स्थानों में बच्चों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान उसलापुर रेलवे स्टेशन में दो बच्चों को देखे जाने की सूचना मिली। पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने फोटो के माध्यम से बच्चों की पुष्टि की, वहीं तीसरे बच्चे को भारतीय नगर क्षेत्र से खोज निकाला गया..

सिविल लाइन पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से लापता तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है.. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बिलासपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!