स्वतंत्र अवाज विशेष
सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त..
बिलासपुर– अवैध शराब को लेकर जिला के आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, कार्रवाई को लेकर अवैध शराब बनाने और उसका विक्रय करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.. बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर प्र. सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में बिल्हा ब्लॉक के अलग अलग क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई करते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल और उनकी टीम ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त किया है.. कुल 5 जगहों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने 117 लीटर महुआ शराब और 810 किलो लहान जप्त किया है.. पूरी कार्रवाई में 3 अजमानतीय प्रकरण दर्ज करते हुए 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.. पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र जामडे, मुख्य आरक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक प्रभुवन बघेल का योगदान रहा..
पकड़े गए आरोपी-
1 प्रमोद महिलांगे पिता भागिरथी ग्राम खजूरी थाना हिर्री से 35 लीटर महुआ शराब
2 अढोलिया मोहल्ला बोदरी थाना चकरभाठा से 75 ली महुआ शराब तथा 780 कि ग्राम महुआ लहान
प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज किये जाकर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया..
विदित हो कि, दिनांक 19-04-25 को ग्राम सकर्रा थाना हिर्री से आरोपी हेम प्रकाश चक्रधारी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब एवं 30 कि ग्राम महुआ लहान जप्त कर 34(2) का प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया था..



