स्वतंत्र अवाज विशेष

बलौदा बाजार में हुई घटना को लेकर महंतबाड़ा की महिला समिती ने धर्मगुरु बालदास को दिया आवेदन..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सतनामी समाज के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर महंत बाड़ा की महिला समिति में सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब को आवेदन सौंपते हुए, घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, इसके अलावा समाज के युवाओं पर हो रही कार्रवाई और लगातार चल रहे धर पकड़ को रुकवाने की मांग भी की है, आज बिलासपुर पहुंचे सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब से सीमा घृतेश ने समाज की महिला साथियों के साथ मुलाकात करते हुए बलौदा बाजार में हुईं घटना को लेकर चर्चा की.. इस दौरान उन्होंने समाज के हित में काम करने वाले युवाओं की परेशानियों को सामने रखते हुए जबरिया कार्रवाई बंद करने की बात कही.. सीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि, समाज के हित में दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसे लेकर सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब को आवेदन दिया गया है, वही बिलासपुर पहुंचने के बाद उनका स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!