Uncategorized
वॉर्ड क्रमांक 03 से किरण राजेंद्र टंडन की बड़ी जीत.. क्षेत्र की जनता का कहा धन्यवाद.. ये विकास और विश्वास की जीत है- किरण..
नगर निगम चुनाव की मतगणना अपने आखिरी चरम पर है लगातार मतों की गिनती की जा रही है, बिलासपुर नगर निगम के लिए भाजपा से महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है, वहीं वार्ड नंबर 03 साईं नगर उसलापुर अमेरी से किरण राजेंद्र टंडन बड़ी जीत हासिल करने में सफल हुई हैं, बता दें कि, किरण राजेंद्र टंडन ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपना टंडन को 861 मतों से हराया है, वही अपने क्षेत्र में पहुंचकर किरण राजेंद्र टंडन जनता का आभार जताते हुए कहा है कि, विकास को लेकर जनता को भारतीय जनता पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं, जनता ने अपनी जिम्मेदारी पूरा किया है अब उनकी बारी है कि, क्षेत्र के विकास को तिगुनी रफ्तार से बढ़ाकर क्षेत्र का विकास करें..