Uncategorized
पार्षद प्रत्याशी सीमा ने मतदान के लिए वॉर्ड की जनता का कहा धन्यवाद.. लोकतंत्र के पर्व में सभी का सहयोग सराहनीय..
बिलासपुर- नगर निगम चुनाव सम्पन्न हो गया है अब सभी को 15 फरवरी का इंतजार है जहां नगर निगम चुनाव के महापौर और पार्षद प्रत्याशी के भाग्य का फैसला सामने आएगा, उससे पहले वॉर्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी सीमा घृतेश ने मतदान के लिए क्षेत्र वासियों का धन्यवाद किया, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, पिछले कई दिनों से हम मैदान में उतर कर संघर्ष कर रहे थे उन्होंने समस्त कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया, इतना ही नहीं उन्होंने विरोधियों को भी साधुवाद देते हुए कहा कि, रिजल्ट चाहे जो भी हो हमे वॉर्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा के विकास कार्य को आगे बढ़ाना है चुनाव के बाद क्षेत्र की जनता से किए गए वादे को पूरा करने अगले पांच साल प्रयासरत रहना है.. ताकि जिन मुद्दों पर जनता को वादा कर समर्थन मांगा गया था उसे पूरा किया जा सके..