बिलासपुर

बिल्डर के बेटे खुद को मारी गोली, कनपटी पर बंदूक रखकर खुद को उड़ाया, शहर में मचा हड़कंप..

बिलासपुर- शहर के राजकिशोर नगर में स्थित स्टेट बैंक के पास सुबह करीब 11 बजे बिल्डर चित्र सिंह (चित्तू सिंह) के पुत्र प्रिंशु ने घर में रखे बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है..

बिल्डर के बेटे द्वारा आत्महत्या करने की खबर से आसपास के रहवासियों और उनसे जुड़े लोगों में खलबली मच गई, परिचित परिजन दरवाजे पर पहुंच गए सूचना पर सरकंड थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया..

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंशु सरकार पिछले 2 साल से मेडिकल में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था, आज सोमवार को ही मेडिकल प्रवेश के लिए वह भोपाल जाने वाला था.. इससे करीब घंटा भर पहले ही ये घटना हो गई.. सरकंडा पुलिस का कहना है कि, अभी मामले की जांच की जा रही है.. परिजनों के बयान लिए जा रहे है कि, आखिर प्रिंशु ने यह आत्मघाती कदम क्यों और किस वजह से उठाया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!