स्वतंत्र अवाज विशेष

कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाया आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम.. पुलिस चौपाल लगाकर निजात अभियान के प्रति किया जागरूक..

डेस्क- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में नशे की रोकथाम के लिए निजात अभियान चलाया जा रहा है.. निजात अभियान के प्रचार प्रसार के लिए लगातार पुलिस चौपाल लगाकर घर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, इसी तारतम्य में आज कोतवाली थाना अंतर्गत कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस चौपाल का आयोजन दयालबंद के नारियलकोठी में किया गया.. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे जहां पुलिस के अधिकारियों ने अलग-अलग वक्तव्य के साथ निजात अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया..
 वही लगातार बढ़ते जा रहे नशे के जाल को भी खत्म करने और उसके प्रति जागरूक करने की कवायद पुलिस द्वारा की गई.. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारी ने लोगों को संबोधित किया और आमजन को नशे से दूर रहने समेत अन्य अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!