स्वतंत्र अवाज विशेष

लगातार सघन जनसंपर्क अभियान के जरिए सीमा ले रही जनता का आशीर्वाद.. वॉर्ड के विकास का रोड मैप तैयार, मिल रहा जनता का आशीर्वाद- सीमा..

बिलासपुर– नगर निगम का चुनाव अब अपने अंतिम दौर पर पहुंच रहा है, और महापौर समेत पार्षद प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत जनता के दरवाजे पर पहुंचकर जिताने की अर्जी लगा रहे हैं, इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर के पूर्व पार्षद और कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सीमा घृतेश ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान किया.. इस दौरान उन्होंने भारतीय नगर निगम कॉलोनी मेंस मिडोज कॉलोनी समेत वॉर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया.. इस दौरान सीमा ने अपने पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्य को जनता को बताया और आने वाले दिनों में किए जाने वाले विकास के रोड मैप की जानकारी लोगों को दी.. 
सीमा ने जानकारी देते हुए बताया की वॉर्ड की जनता का भरपूर सहयोग उन्हें प्राप्त हो रहा है.. पिछले पंचवर्षीय में किए गए कार्यों से लोग संतुष्ट नजर आ रहे हैं और अब खुलकर अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं क्षेत्र के विकास के लिए जो अथक प्रयास उनके द्वारा किए गए थे उनका नतीजा आज दिखाई दे रहा है इसी के लिए जब वह जनता के दरवाजे तक पहुंच रही है तो उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है.. सीमा ने कहा कि हमारे पास वार्ड के विकास के लिए पहले से ही रोड मैप तैयार है, 11 तारीख को वोटिंग और फिर 15 तारीख को रिजल्ट आने के बाद क्षेत्र के विकास की रफ्तार दुगनी हो जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!