स्वतंत्र अवाज विशेष

सघन जनसंपर्क अभियान के जरिए प्रलय राजा शर्मा ले रहे जनता का आशीर्वाद.. स्मार्ट वॉर्ड के तहत करेंगे क्षेत्र का विकास..

बिलासपुर– नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रलय राजा शर्मा लगातार सघन जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड की जनता से मिलकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, आज राजा शर्मा ने अपनी टीम के साथ श्री राम टॉवर्स कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान किया इस दौरान बड़ी संख्या में उन्होंने लोगों के घर तक पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया और अपने स्मार्ट वॉर्ड के विजन को जनता के सामने रखा..
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 24 में मूलभूत सुविधाएं परिपूर्ण है और अब हम स्मार्ट वार्ड की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसके तहत वोट की सुरक्षा आधुनिकता महिलाओं के लिए क्लब बच्चों के लिए क्लब जैसे कई मुद्दे शामिल है.. वार्ड में स्थित तालाब का सौंदरीकरण किया गया है उसे और भी अधिक सुंदर बनाने का काम किया जाएगा इतना ही नहीं क्षेत्र में स्थित गार्डन में सामाजिक तत्वों का डेरा रहता है जैसे ही चुनाव होंगे उसके बाद वार्ड में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए अलग-अलग कार्य योजना बनाई जाएगी जिस वार्ड की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ अपने वार्ड को स्मार्ट होता देखेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!