स्वतंत्र अवाज विशेष

भाजपा सरकार में बेस्ट पार्षद का अवार्ड पाने वाले कांग्रेसी प्रत्याशी फिर से मैदान में.. राजा प्रलय शर्मा को वार्ड क्रमांक 24 से मिल रहा भरपूर जन समर्थन..

बिलासपुर– नगर निगम के चुनाव अब कांटे की टक्कर नजर आ रही है एक और भाजपा पूरी ताकत से साथ मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी अपना जन समर्थन लेकर चुनावी ताल ठोकने में लगी हुई है.. वॉर्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस पार्टी ने राजा प्रलय शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.. बता दे की पूर्व में राजा प्रलय शर्मा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बेस्ट पार्षद का अवार्ड पाने वाले कांग्रेसी पार्षद रहे हैं, क्षेत्र की जनता के बीच उनके लिए भरपूर जन समर्थन देखने को मिलता है चुनावी समर में एक बार फिर राजा प्रलय शर्मा अपनी टीम के साथ लगातार जन संपर्क अभियान में लगे हुए हैं.. 
लगातार घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं बता दे कि वार्ड क्रमांक 24 पूर्व महापौर रामशरण यादव का वार्ड है जहां से कांग्रेस ने इस बार राजा प्रलय शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.. कांग्रेस प्रत्याशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनके वार्ड में शहर के सबसे पास कॉलोनी इलाके आते हैं ऐसे में वहां मूलभूत सुविधाएं तो मौजूद है, जनता अगर उन पर विश्वास जताती है तो वह वार्ड को स्मार्ट बनने का काम करेंगे खासकर सुरक्षा की दृष्टि से वॉर्ड पार्षद के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!