स्वतंत्र अवाज विशेष

पांच अलग अलग जगहों पर चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाएं.. सकरी पुलिस ने शातिर चोरों को दबोचा..

बिलासपुर– जिले की सकरी पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि, 17 मई को प्रार्थी सनत कुमार बंजारे ने थाना  पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, गायत्री मंदिर के पास दुकान से अज्ञात आरोपियो द्वारा ताला तोडकर लोहे के चादर, एंगल, पाईप चोरी कर ले गए है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया.. सकरी क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता  तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था, मुखबीर सूचना पर संदेही जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल एवं महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति को थाना तलब कर पूछताछ किया गया..

आरोपियो द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपी जालेश्वर ऊर्फ जल्लू द्वारा बताया कि दिनांक 14 मई को वह अपने साथी मोनू प्रजापति के साथ मिलकर गायत्री मंदिर के पास मेन रोउ सकरी के वेल्डींग दुकान फनी्रचर दुकान में रखे लोहे के चादर, एंगल, पाईप को अपने आटो में भर कर चोरी करना तथा अपने साथी मोनू प्रजापति के साथ मिलकर दिनांक 15-16 मई की दरम्यानी रात्रि भवानी ढाबा के सामने से बिजली का तार, पुराना टुल्लू पम्प तथा होली त्यौहार के रात में सरस्वती शिशु मंदिर से चावल, दाल, कुर्सी, पंखा, तथा होली त्यौहार के दुसरे दिन रात्रि में उस्लापुर साई नगर के निमार्णाधीन मकान में चोरी करने दीवाल फांद कर घुस रहे थे उसी दौरान घर के लोग जाग जाने से वहां से भाग जाना तथा होली त्यौहार के चार पांच दिन पहने वन चेतना के सामने ठेला का ताला तोडकर सिगरेट, गुटका, चाकलेट, कोलड्रींक तथा नगदी रकम चोरी करना बताया गया, आरोपियो के निशान देही पर चोरी गए मशरूका लोहे के प्लेट, एंगल, पाईप, चाकलेट डिब्बा, कुर्सी टूल्लू पम्प  एवं ताला तोडने का राड को जप्त किया गया.. कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आर-सुमंत कश्यप, आशीष शर्मा का योगदान रहा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!