स्वतंत्र अवाज विशेष

बीजेपी से उम्मीदवार किरण राजेंद्र टंडन ने भरी हुंकार.. डबल इंजन की शहर जीत के बाद हो जाएगी ट्रिपल इंजन, विकास होगा तिगुना..

बिलासपुर नगरी निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 64 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर उसलापुर से भाजपा ने किरण राजेंद्र टंडन को उम्मीदवार घोषित किया है, उम्मीदवार घोषित होने के बाद किरण टंडन ने जीत का दावा करते हुए कहा है कि, वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है, पिछले 5 साल में क्षेत्र का विकास कम विनाश ज्यादा हुआ है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार चुनाव जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी.. पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे पर भी पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगी, शहर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बिलासपुर को सपनों का बिलासपुर बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा वहीं वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर उसलापुर अमेरी में मूलभूत की सुविधाओं को पूरा किया जाएगा वहीं क्षेत्र के विकास के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना शुरू हो चुका है और चुनाव का नतीजा भाजपा के पक्ष में होगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!